{"_id":"7d2741c801d91f2f1a054c78e6ee3681","slug":"tourist-and-information-centre-deserted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक आवास और सूचना केंद्र सूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक आवास और सूचना केंद्र सूने
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पर्यटन विकास के चाहे लाख दावे होते हों, लेकिन धरातल पर परिस्थितियां विपरीत हैं। नौ साल पहले सरकार ने पर्यटन विकास का जिम्मा कुमाऊं मंडल विकास निगम को सौंपा। निगम ने कई स्थानों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक आवास गृह और पर्यटन सूचना केंद्र बनाए, लेकिन द्वाराहाट का पर्यटन सूचना केंद्र झाड़ियों से ढक गया है। जिस कारण पर्यटकों को इन केंद्रों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
रानीखेत रोड घटगाड़ में 11.74 लाख रुपये की लागत से पर्यटक सूचना केंद्र बनाया गया। तत्कालीन पर्यटन मंत्री टीपीएस रावत ने इसका उद्घाटन किया, लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। यह सूचना केंद्र पूरी तरह से अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। चारों ओर से झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन
बंद केंद्र का पर्यटकों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पर्यटक होटलों में महंगे दामों पर रहने को विवश हो रहे हैं। द्वाराहाट-सोमेश्वर मोटर मार्ग में पारकोट पर बना पर्यटन सूचना केंद्र भी पूरी तरह से अराजक तत्वों के हवाले हो चला है। केंद्र में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। अंदर शराब की खाली बोतलें बिखरी हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी कहते हैं कि सरकार ने पर्यटक आवास गृह और सूचना केंद्र बनाने में जगह के चयन में जल्दबाजी की। यह केंद्र पर्यटकों के लिए फायदेमंद तो नहीं हो रहे हैं, अलबत्ता पर्यटन प्रदेश बनाने के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग हो रहा है।