{"_id":"f9089d4d5e33745e7e84fb9ee8a8d90d","slug":"thirteen-thousand-candidates-will-sit-on-mat-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगांव के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगांव के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का सभी काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मालगांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कई काश्तकार मुआवजे से वंचित हैं। बाद में उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
मालगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में काफी संख्या में मालगांव के ग्रामीण दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्ष ओलावृष्टि से मालगांव में खेती को नुकसान पहुंचा था। ओलावृष्टि से ग्रामीणों की खेती चौपट हो गई थी और उन्हें काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
प्रशासन ने गत 21 फरवरी को ग्राम पंचायत मालगांव के पंचायत घर में मुआवजा राशि के चेकों के वितरण को शिविर लगाया। इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे। लेकिन मात्र 121 ग्रामीणों को ओलावृष्टि से खेती को हुए नुकसान के मुआवजे के चेक दिए गए।
विज्ञापन
अन्य कृषकों को आज तक को सरकारी मदद नहीं मिली। बीडीसी सदस्य गणेश सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि छूटे सभी प्रभावित काश्तकारों को जल्द मुआवजा नहीं मिला तो गांव के लोगों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर छूटे ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की।