{"_id":"60241da78ebc3ee91c7ff811","slug":"thieves-broke-locks-of-four-houses-in-a-single-night-in-surmoli-village-almora-news-hld4143193187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरमोली गांव में एक ही रात में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरमोली गांव में एक ही रात में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े
विज्ञापन
चोरों द्वारा खंगाले गये घरों में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण। स्याल्दे तहसील के सुरमोली गांव में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ कर नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस भरसोली को दी। मौके पर जांच के लिये राजस्व उपनिरीक्षक रजत यादव पहुंचे और घरों का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात चोरों ने सुरमोली गांव के लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर रखी तीन अलमारियों के लाक तोड़ कर उनमें सारा सामान बिखेर दिया। चोर दो संदूकों के कब्जे तोड़ कर संदूक में रखा ढाई तोले की सोने की गुलोबंद और ढाई हजार रुपये ले गये। चोरों ने इसी गांव की कौशल्या देवी पत्नी महेश चंद्र जोशी के घर का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये, खीमानंद तिवारी पुत्र प्रेम बल्लभ तिवारी के घर के दरवाजे का ताला भी तोड़ कर बक्से में रखे तीन हजार चोरी कर लिए। चोरों ने अशोक कुमार के बंद पड़े घर की ग्रिल पर लगा ताला तोड़ कर घर के अंदर का सारा सामान टटोला। अशोक कुमार वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। उनके वहां से कितना सामान चोरी हुआ इसकी जानकारी भवन स्वामी के घर आने पर पता चल सकेगा।
बुधवार की सुबह जब लोगों ने उक्त घरों के दरवाजे टूटे देखे तो लोग दंग रह गये। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व उप निरीक्षक को दी गई । राजस्व उप निरीक्षक भरसोली रजत यादव ने राजस्व टीम के साथ गांव व घरों का मुआयना किया तथा जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों का कहना है कि चोरी बड़े ही शातिराना अंदाज में की गई है। इससे लग रहा है कि चोरों ने चोरी करने से पहले घरों के बारे में जानकारियां जुटा लीं थीं।
विज्ञापन
इनसेट
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम
अल्मोड़ा। जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। इसी सप्ताह देघाट के ही पास खल्डुवा मल्ला में भी चोरों ने दो घरों और एक दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की थी। इसमें चंपा देवी के घर से सोने के झुमके, मंगलसूत्र, ग्लोबंद और मांग टीका लाखों के जेवरात चोरी हुए थे। चोरों ने नारायणदत्त के घर से भी 15 हजार की नकदी साफ की थी। इसके अलावा ओखलधार में भी परमानंद बहुगुणा की दुकान से भी सामान चोरी हुआ था। (संवाद)
फोटो- 10एएलएम04- चोरों द्वारा खंगाले गये घरों में बिखरा पड़ा सामान