{"_id":"6aa84b33dd2401ba230d731f","slug":"strike-by-pg-resident-doctors-begins-at-almora-medical-college-almora-news-c-232-1-alm1019-148643-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 13 साल से अधूरा पुल... कांग्रेस ने शुरू की ‘ढूंढो-ढूंढो विकास ढूंढो’ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 13 साल से अधूरा पुल... कांग्रेस ने शुरू की ‘ढूंढो-ढूंढो विकास ढूंढो’ यात्रा
Tue, 15 Sep 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने ग्राम सभा चनौली से ‘ढूंढो-ढूंढो विकास ढूंढो…गांव-गांव विकास ढूंढो’ यात्रा शुरू की। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों की जमीनी स्थिति सामने लाने का प्रयास किया गया। चनौली गांव में करीब 13 वर्षों से अधूरा पड़ा पुल यात्रा का प्रमुख मुद्दा रहा। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की ओर से कई बार मांग उठाने के बावजूद पुल का निर्माण पूरा नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के विकास संबंधी दावों पर सवाल उठाए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि 13 वर्षों से पुल अधूरा पड़ा है तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि विकास आखिर कहां है। उन्होंने कहा कि यात्रा सोमेश्वर विधानसभा के अन्य गांवों में भी पहुंचेगी और लंबित विकास कार्यों की स्थिति जनता के सामने रखी जाएगी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस किशोर नयाल ने कहा कि यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा जिम्मेदार लोगों से विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार, ग्राम प्रधान चनौली उमा वर्मा, ग्राम प्रधान लद्यूड़ा हेमा पांडे, पूर्व प्रधान गोविंद राम, उपप्रधान भावना नयाल, पूर्व प्रधान दीपा नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा आर्या, ब्लॉक महामंत्री रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, हिरा मेहरा, ग्राम प्रधान माला कैलाश कुमार, शिवराम, भुवन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।