{"_id":"6aa84a8325fd241e5c03aa83","slug":"historic-nanda-devi-fair-begins-today-banana-trees-to-be-brought-on-the-18th-almora-news-c-232-1-alm1015-148672-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ऐतिहासिक नंदादेवी मेला आज से, 18 को लाएंगे कदली वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ऐतिहासिक नंदादेवी मेला आज से, 18 को लाएंगे कदली वृक्ष
Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला मंगलवार से शुरू होगा। आठ दिवसीय मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ एडम्स मैदान में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला समिति ने नंदादेवी परिसर स्थित गीता भवन में पत्रकार वार्ता कर तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को गणेश पूजा के साथ मेले का शुभारंभ होगा। राज परिवार की ओर से होने वाले पूजन में चंद्रवंशज नरेंद्र चंद्र राज सिंह और कामाक्षी सिंह शामिल होंगे। 17 सितंबर को मां नंदादेवी की मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।
18 सितंबर को सप्तमी के अवसर पर कदली वृक्षों को लक्ष्मेश्वर से नंदादेवी मंदिर परिसर लाया जाएगा। यहां स्थानीय कलाकार मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण करेंगे। इसी दिन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। 19 सितंबर को अष्टमी के अवसर पर मां का दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। रात्रि में विशेष पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
वहीं 23 सितंबर को मां नंदादेवी के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेला समिति के अनुसार प्रतिदिन नंदादेवी मंदिर परिसर और एडम्स मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पत्रकार वार्ता में मंदिर सचिव मनोज सनवाल, मेला सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, संरक्षक अनूप साह और मूर्ति संयोजक रवि गोयल मौजूद रहे।