{"_id":"6aa84ac791e6fa1d030af2ec","slug":"congress-members-meet-disaster-affected-family-demand-compensation-almora-news-c-232-1-alm1019-148664-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आपदा प्रभावित परिवार से मिले कांग्रेसी, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आपदा प्रभावित परिवार से मिले कांग्रेसी, मुआवजे की मांग
Tue, 15 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा नेकाना पहुंचकर आपदा प्रभावित राजू आर्य के परिवार से मुलाकात की। लगातार बारिश के कारण राजू आर्य का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे परिवार के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से परिवार को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार से वार्ता कर राजू आर्य को शीघ्र मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया गया। वहां पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार, ब्लॉक महामंत्री रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा, ग्राम प्रधान माला कैलाश कुमार, शिवराम, भुवन कुमार आदि मौजूद रहे।