फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers in Kotuli distressed by the poor state of roads and electricity.

Almora News: कोटुली में सड़क और बिजली की बदहाली से ग्रामीण परेशान

Tue, 15 Sep 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Kotuli distressed by the poor state of roads and electricity.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के समीप स्थित श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारियों के गांव कोटुली में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। क्षतिग्रस्त सड़क, बिजली की समस्या और रात में अंधेरे में डूबे रास्तों को लेकर जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी एवं महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज (कैलाश चंद्र भट्ट) ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत बनी कोटुली गांव की मुख्य सड़क भारी बारिश के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से 250 से अधिक परिवारों के साथ होमस्टे संचालकों, श्रद्धालुओं और जागनाथ धर्मार्थ आश्रम के निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव में वर्तमान में 25 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। आबादी बढ़ने के साथ होमस्टे, आश्रम और होटल खुलने से बिजली की मांग बढ़ गई है। कम क्षमता के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने 100 किलोवाट क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। दंडेश्वर मंदिर में देर रात तक सेवाएं देने वाले पुजारियों और ग्रामीणों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। सड़क पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कोटुली गांव तक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग की है। महामंडलेश्वर ने डीएम से संबंधित विभागों को निर्देश देकर सड़क की मरम्मत, 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने और सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed