{"_id":"6aa84b1b76e6e05cb1060f32","slug":"strike-by-pg-resident-doctors-begins-at-almora-medical-college-almora-news-c-232-1-shld1002-148668-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू
Tue, 15 Sep 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों का मानदेय 1.10 लाख रुपये प्रतिमाह किया जाए। मानदेय वृद्धि की मांग पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
वर्तमान स्टाइपेंड अन्य राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों की तुलना में कम होने के कारण आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहा कि जब तक मानदेय वृद्धि नहीं की जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। डॉक्टरों के इमरजेंसी और आईसीयू सेवाए हड़ताल के दौरान सुचारू रखने से मरीजों को बड़ी राहत मिली। वहां डॉ. अतुल चन्याल, डॉ. निशा, डॉ. सृजन पुरवाल, डा. अनुराग रावत, डॉ. प्रणिता खुल्बे, डॉ. जतिंद्र गुलाटी आदि मौजूद रहे।