फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The royal prince sees terrorism in saffron colour: Dhami

शाही राजकुमार को भगवा रंग में नजर आ रहा आतंकवाद : धामी

Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
The royal prince sees terrorism in saffron colour: Dhami
सोमेश्वर के सोमनाथ मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी का फूलमालाओं से स्वागत करते कार्यकर्ता। संवा
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र है। कांग्रेस नेताओं को सिर्फ अपने बेटों-बेटी की चिंता है, जनता की परेशानी से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस परिवारवाद में विश्वास रखती है और भाजपा विकास में। शाही राजकुमार को अब तो भगवा रंग में भी आतंकवाद नजर आने लगा है। ये बातें बुधवार को सोमेश्वर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगे। इससे पहले सीएम का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पूरी देवभूमि का विकास किया है। प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता के चलते दुश्मन देश डरते हैं। देश की सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड से पीएम को विशेष लगाव है। पीएम मोदी ने देश-विदेश में देवभूमि का गौरव बढ़ाया है। सरकार ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी, दंगा विरोधी कानून लाकर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भाजपा सरकार विकास में विश्वास रखती है।
विज्ञापन




कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद को बढ़ावा देकर जातिवाद के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की है। उत्तराखंड की पांचों सीट भाजपा की झोली में होंगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा, संयोजक शिव सिंह, लोकसभा प्रभारी देवेंद्र गोस्वामी, राज्य महिला आयोग की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला वोटरों को साधने की कोशिश
सोमेश्वर। सीएम ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने रेखा आर्या को कैबिनेट तक पहुंचाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करने का काम किया गया है। संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है और प्रदेश में सरकारी नौकरी में मातृ शक्ति के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed