फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The rain exposed the municipal corporation's drainage system

Almora News: बारिश से नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुली

Fri, 13 Jun 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The rain exposed the municipal corporation's drainage system
धारानौला के गणेशीगैर पर इस तरह बहता पानी। संवाद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से नगर निगम के ड्रेनज सिस्टम की पोल खुल गई। रास्तों पर गंदा पानी बहने और जगह- जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक घंटे तक अल्मोड़ा नगर सहित कई अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के के बाद मालरोड में चौघानपाटा जिला पुस्तकालय, टैक्सी स्टेंड, लिंक सड़क, लोनिवि चीफ ऑफिस और मुख्य बाजार में पटाल के नाम पर लगाए गए कोटा स्टोने के उखड़ने से जगह- जगह पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी नगर निगम की ओर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जलभराव की समस्या से निजात दिलाकर लोगों को राहत देने की मांग की है। इधर द्वाराहाट, रानीखेत, दन्या सहित कई अन्य स्थानों पर बारिश होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से धान और मड़ुवे की फसल को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सड़कों पर बह रहा पानी, आम नागरिक परेशान
अल्मोड़ा। मानसून काल शुरू होने वाला है। नगर निगम ने अभी तक नालियों को साफ नहीं किया है। नगर के अधिकांश हिस्सों को जोड़ने वाली सड़कों और पैदल रास्तों में नालियों के बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियां बंद पड़ी हैं। उन्होंने बंद पड़ी नालियों को खोलकर ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई एक डिग्री की गिरावट
अल्मोड़ा। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में भी कि डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद हल्की उमस के होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed