{"_id":"59ba6c9f4f1c1b9a688b4931","slug":"the-patient-eating-the-poisonous-substance-left-the-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने वाला मरीज वार्ड छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने वाला मरीज वार्ड छोड़कर भागा
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीला पदार्थ पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक बृहस्पतिवार को दिन के वक्त ग्लूकोज की ड्रिप आदि हटाकर अचानक अस्पताल से फरार हो गया। मरीज के फरार हो जाने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। बाद में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरसी पंत ने कोतवाली में लिखित सूचना दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नंद राम (19) पुत्र बची राम निवासी मल्ला ग्वाड़ बानठोक (बाड़ेछीना) तहसील अल्मोड़ा ने बुधवार को गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसे बुधवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के इलाज के बाद बृहस्पतिवार सुबह उसकी स्थिति में पहले से सुधार था। बृहस्पतिवार को भी उसे ड्रिप चढ़ाई गई थी। पता चला है कि दिन के वक्त करीब 12 बजे इस युवक ने ड्रिप की सुई आदि निकाली और अस्पताल से भाग गया।
विज्ञापन
वार्ड में तैनात नर्स ने मरीज के भागने की सूचना सीएमएस डा. आरसी पंत को दी। मरीज के भागने की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच
गया।
अस्पताल कर्मियों ने उसे आसपास ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सीएमएस डा.आरसी पंत ने मरीज के भागने की लिखित सूचना कोतवाली में दे दी है। डा.पंत ने बताया कि उन्होंने सुबह मरीज को देखा था उसकी हालत में काफी सुधार था और वह खतरे से बाहर है। इधर पुलिस इस युवक के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन