फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The funeral pyre of Corona was swept away in the river

उफान में आई नदी में बही संक्रमित की अधजली चिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The funeral pyre of Corona was swept away in the river
अल्मोड़ा। कोविड संक्रमित मृतक के दाह संस्कार के दौरान उफान पर आई नदी में अधजली चिता बह गई। आधी जली चिता बहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संक्रमित के शव बहने से क्षेत्र में संक्रमण के तेजी से फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम त्यूनरा में नदी किनारे कोरोना संक्रमण से मरे लोगों के दाह संस्कार के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। मंगलवार को धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव के संक्रमित की मौत हो गई। प्रशासन की टीम कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव को चिह्नित स्थान पर लेकर आए। अंत्येष्टि के लिए चिता लगाई गई। चिता जले कुछ देर ही हुई थी कि अचानक नदी उफान पर आ गई और नदी के तेज बहाव में आधी जली चिता बह गई। ग्राम प्रधान हंसी देवी ने कहा कि आधे जले शव के बहने से क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इधर भनोली तहसील के नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने बताया कि चिता करीब डेढ़ घंटे तक चिता जली थी। उन्होंने कहा कि बुधवार को शव खोजने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed