{"_id":"6400e16dcaf8d2d76e04c7d7","slug":"the-forests-of-baijnath-and-gadkhet-range-blazed-with-fire-garud-news-c-8-1-70567-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगल आग से धधके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगल आग से धधके
Thu, 02 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
गढ़खेत रेंज के जंगलों में आग बुझाते वन कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर वन प्रभाग के बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगल आग से धधक रहे हैं। चौरसों वन पंचायत में लगी आग वन कर्मियों और ग्रामीणों ने बुझा दी है। गढ़खेत रेंज के जंगलों में लगी आग बुझाने में वन कर्मी लगे हैं। बैजनाथ रेंज के फल्याटी के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मुख्यालय से रवाना हो गई है।
बैजनाथ रेंज के फल्याटी, पिनाकेयवर, पडियारखेत और लोहारचौरा के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। वन रेंजर बैजनाथ सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रेंज क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वन कर्मी लगे हैं। उधर गढ़खेत रेंज के हुनेरा, तिलसारी, बगोटिया, नरग्वाड़ी के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वन विभाग की टीम लगी है। वन रेंजर खर्कवाल वन कर्मियों के साथ आग बुझाने के लिए हुनेरा के जंगल गए।
उन्होंने कहा कि देर शाम तक जंगलों में लगी आग नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग देने की अपील की। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई करेगा। संवाद