फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When a Gen-Z daughter raised her voice, the system woke up within hours.

Almora News: जेन-जी बिटिया ने उठाई आवाज तो चंद घंटों में जागा सिस्टम

Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
When a Gen-Z daughter raised her voice, the system woke up within hours.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जेन-जी बिटिया की बेबाकी ने वीडियो में बेबाकी से रखी बात से सोए सिस्टम को जगा दिया। मासिक धर्म के दौरान सहेली को सार्वजनिक शौचालय की तलाश में हुई परेशानी का वीडियो सोमेश्वर घाटी की नेहा खर्कवाल ने सोशल मीडिया पर साझा किया तो राजधानी तक हलचल मच गई। वीडियो सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सोमेश्वर मुख्य बाजार में आधुनिक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नेहा ने शनिवार को एक वीडियो में बताया कि मासिक धर्म के दौरान उनकी सहेली को सोमेश्वर में परेशानी झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तक पहुंचा। रविवार को मंत्री ने सोमेश्वर मुख्य बाजार में आधुनिक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश जारी किए। मंत्री ने जिला पंचायती राज अधिकारी, अल्मोड़ा को भेजे पत्र में सोमेश्वर घाटी सेवा समूह, ग्राम सुकराड़ और स्थानीय लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर वाले पत्र का भी उल्लेख किया है। पत्र में कहा गया है कि सोमेश्वर मुख्य बाजार प्रमुख व्यापारिक और आवागमन का केंद्र है। यहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से महिलाओं के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी परेशानी होती है। मंत्री ने व्यापक जनहित, जनसुविधा और स्वच्छता को देखते हुए बाजार में आधुनिक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वीडियो में बेबाकी से रखी बात
कुमाऊंनी फिल्मों में अभिनय के लिए पहचान रखने वाली नेहा ने वीडियो में बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान उनकी सहेली को सोमेश्वर बाजार में शौचालय की जरूरत पड़ी। काफी तलाश के बाद तल्ली बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय पहुंचीं लेकिन वहां दरवाजा तक नहीं था। ऐसे में उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। नेहा ने सवाल उठाया कि जब बाजार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय तक उपलब्ध नहीं है तो दूर-दराज के गांवों से आने वाली महिलाएं आखिर अपनी जरूरत के समय कहां जाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी सहेली की परेशानी नहीं है। सोमेश्वर बाजार में खरीदारी, इलाज और सरकारी कामों के लिए रोजाना आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंचती हैं। सामाजिक झिझक और लोक-लाज के कारण अधिकांश महिलाएं सार्वजनिक रूप से इस समस्या को लेकर आवाज नहीं उठा पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सोमेश्वर मुख्य बाजार में नया सार्वजनिक शौचालय बनाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। जिला पंचायत ने डीएम से स्वीकृति भी प्राप्त कर ली है। भूमि का चयन हाेते ही शौचालय निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - धर्मेंद्र सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक, जिला पंचायत अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed