{"_id":"665e160ff2c9f5f7a20694d4","slug":"superstar-rajnikant-at-dwarahat-ranikhet-news-c-232-1-alm1001-112764-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सुपरस्टार रजनीकांत ने महावतार बाबा की गुफा में लगाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सुपरस्टार रजनीकांत ने महावतार बाबा की गुफा में लगाया ध्यान
Tue, 04 Jun 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
दो किमी खड़ी चढ़ाई पार कर महावतार बाबा की गुफा में पहुंचे रजनीकांत
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत दो किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर महावतार बाबा की गुफा में पहुंचे और यहां ध्यान लगाया। वहीं स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनका हाल जाना।
रजनीकांत रविवार को द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंचे। दूसरे दिन सोमवार को उन्होंने योगदा आश्रम से 24 किमी दूर महावतार बाबा की गुफा के दर्शन किए और एक घंटे तक ध्यान लगाया। वह दो किमी खड़ी चढ़ाई पैदल पार कर गुफा तक पहुंचे जबकि उनके पारिवारिक मित्रों को यह दूरी डोली के सहारे तय करनी पड़ी। वापसी में कुकुछीना में उन्होंने स्थानीय लोगों को पुराने परिचितों के साथ मुलाकात कर उनका हाल जाना। करीब आधा घंटे वार्ता कर वह अपने मित्र कौंला निवासी बीएस हरि के आवास गुरुशरणम रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक वह तीन दिनी आध्यात्मिक यात्रा पर द्वाराहाट पहुंचे हैं।