{"_id":"6ab2c391a36c1f6bcb01ee40","slug":"wanted-accused-absconding-for-a-long-time-in-ndps-act-case-arrested-almora-news-c-232-1-shld1002-149027-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहे नामजद वांछित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के शत-प्रतिशत तामीले और वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी थी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दी जा रही दबिश के बाद आखिरकार सफलता मिली। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने धारा 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में नामजद आरोपी मिहिर टम्टा उर्फ मीर उर्फ निक्की निवासी टम्टा मोहल्ला, अल्मोड़ा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। टीम में प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा, अपर उप निरीक्षक गणेश कुमार, कांस्टेबल खुशाल राम आदि मौजूद रहे।