{"_id":"698b6eaf89961715550d90a3","slug":"students-anger-erupted-they-burnt-the-effigy-of-the-administration-almora-news-c-232-1-alm1014-139662-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फूटा छात्रों का गुस्सा, फूंका प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फूटा छात्रों का गुस्सा, फूंका प्रशासन का पुतला
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मंगलवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। छात्रों ने विश्वविद्यालय और परिसर प्रशासन का पुतला फूंकते हुए नारे लगाए। छात्रों ने विवि में संचालित विभागों और कक्षाओं में पेयजल व्यवस्था सुधारने, शौचालयों की स्थिति ठीक कराने, विवि में हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। छात्रों ने उनकी मांग जल्द पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्रों का आरोप है कि परिसर में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। विभागों और कक्षाओं में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। शौचालयों की स्थिति बेहद बदहाल है। छात्रों ने बताया कि किताबों के लिए धनराशि तो आ रही है लेकिन छात्र-छात्राओं को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कहा कि हाल ही में बीबीए के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में प्रश्नपत्र में गलत प्रश्न पूछ दिए। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। बावजूद इसके प्रश्नपत्र तैयार करने वाले शिक्षकों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा, महासचिव विशाल सिंह बिष्ट, भास्कर गोस्वामी, निशांत पांडे, रोहित कुमल्टा, हिमांशु ढौंडियाल, अंकित टम्टा, दिव्य बनौला, रक्षित गोयल आदि मौजूद रहे।