फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student accused of assault in Navodaya suspended for entire session in ranikhet

Ranikhet: नवोदय में मारपीट का आरोपी छात्र पूरे सत्र के लिए निलंबित, सीनियर पर बेल्ट से पिटाई करने का आरोप

Fri, 23 Aug 2024 02:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में बुधवार को छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर बृहस्पतिवार दिनभर गहमागहमी रही। जूनियर छात्र से मारपीट करने के आरोपी 12वीं के छात्र को पूरे सत्र के लिए विद्यालय से निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Student accused of assault in Navodaya suspended for entire session in ranikhet
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में बुधवार को छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर बृहस्पतिवार दिनभर गहमागहमी रही। बीईओ ने विद्यालय में पहुंचकर मामले की दोबारा जांच की। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से भी बात की। जूनियर छात्र से मारपीट करने के आरोपी 12वीं के छात्र को पूरे सत्र के लिए विद्यालय से निलंबित कर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन को भी विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों का दावा है कि मामला रैगिंग का नहीं था केवल दो बच्चों के सामान्य विवाद का था।

विज्ञापन

बुधवार को चौनलिया निवासी प्रकाश चंद्र ने विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की थी। इसमें बताया कि उनका बेटा विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप लगाया कि 12वीं के एक छात्र ने उनके बेटे से भोजन मंगाया। भोजन नहीं लाने से नाराज छात्र ने उनके बेटे की बेल्ट से पिटाई कर दी। जिसमें बेटे को गंभीर चोटें आईं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में भर्ती किया गया। छात्र के पिता प्रकाश चंद्र ने रैगिंग करने का आरोप लगाया था। सूचना के बाद बीईओ भिकियासैंण डाॅ. रवि मेहता ने विद्यालय पहुंच कर दोनों छात्रों के परिजनों को बुलाया। साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य बच्चों से मामले को लेकर जानकारी जुटाई। इसके बाद 12वीं के छात्र को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; हादसे के वक्त पांच लोग थे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी रैगिंग का मामला आ चुका है सामने
पूर्व में भी राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में रैगिंग का मामला सामने आया था। उस समय स्कूल प्रशासन ने रैगिंग करने वाले चार छात्रों को 15 दिनों के लिए निष्कासित कर दिया था।

मामला रैगिंग का नहीं था। विद्यालय जाकर अन्य बच्चों से बात की गई। बच्चों ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच मारपीट हो रही थी। मारपीट करने वाले 12वीं के छात्र को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रबंधन को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
- डॉ. रवि मेहता, बीईओ, भिकियासैंण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed