फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Social reformer Munshi Hari Prasad Tamta remembered on his death anniversary

Almora News: समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को पुण्यतिथि पर किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Social reformer Munshi Hari Prasad Tamta remembered on his death anniversary
अल्मोड़ा। समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को पुण्यतिथि पर याद किया गया। कांग्रेस की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत चौघानपाटा स्थित कैप्टन सतीश चंद्र जोशी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और पिछड़े-शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं और लोगों से टम्टा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और सद्भाव को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, सहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्व. हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कांग्रेस के रानीखेत जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में शिल्पकार समाज के लिए विशेष कार्य करने वाले लोगों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार आर्य, भुवन चंद्र आगरी, बची राम आगरी, नगर पंचायत अध्यक्षा संगीता आर्य, सभासद हेम मठपाल, नंद लाल, प्रकाश अधिकारी, प्रमोद कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed