फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt Killing Case of Youth Transferred to Rgular Police

युवक की हत्या की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Salt Killing Case of Youth Transferred to Rgular Police
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के अंतर्गत युवक की हत्या की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई है। हालांकि अभी राजस्व पुलिस से मामले संबंधी पूर्ण अभिलेख पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सल्ट तहसील के अंतर्गत नगचूला ग्राम पंचायत के तोक घरखेतू निवासी श्याम नाथ (35) पुत्र बागीनाथ का शव 11 अक्तूबर को खटोली नगचूला के पास खेत में पड़ा मिला था। मृतक के 80 वर्षीय पिता बागीनाथ ने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

बागीनाथ का कहना था कि उनका बेटा श्याम नाथ बेतालघाट के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उनकी बेटे से 10 अक्तूबर की सुबह 10 से 11 बजे के बीच फोन पर बात हुई थी। उसके बाद बेटे का फोन बंद हो गया था। 11 अक्तूबर को श्याम नाथ का शव एक खेत में बरामद हुआ था।मामले में 15 अक्तूबर को राजस्व पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। परिजन मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग लगातार करते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रशासन ने मामले की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर भतरौंजखान थाने की रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। भतरौंजखान थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि अभी रेगुलर पुलिस को पूरे दस्तावेज नहीं मिले हैं। कागजात पूरे मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
युवक की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस में दर्ज केस की जांच रेगुलर पुलिस को मिल गई है। जांच भतरौंजखान थाना पुलिस को सौंपी गई है।
तिलक राम वर्मा, सीओ रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed