फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salam's important contribution to the country's independence: Parvati

देश की आजादी में सालम का महत्वपूर्ण योगदान : पार्वती

Sun, 12 Nov 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Nov 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Salam's important contribution to the country's independence: Parvati
अल्मोड़ा में स्वतंत्रता सेनानी की मूतिज्ञ पर पुष्पांजलि अर्पित करती जिला पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

 सालम समिति अल्मोड़ा की ओर से धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की 87वीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिला पंचायत परिसर स्थित स्व. धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने कहा कि देश की आजादी में सालम क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। धौनी ने देश की आजादी के अलावा शिक्षा क्षेत्र में जो कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के एक साधारण परिवार मेें जन्मे राम सिंह धौनी ने हमेशा अपने आपको देश सेवा के लिए समर्पित किया। स्व. धौनी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम विवेक राय ने स्व. धौनी के जीवन चरित्र को स्कूलों में पहुंचाने पर जोर देते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट ने स्व. धौनी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा ने और संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। कार्यक्रम में गोपाल सिंह मेहरा, लोकमणि भट्ट, विशन सिंह बोरा, अमरनाथ सिंह रजवार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दीवान आर्य, विपिन जोशी, देव सिंह बिष्ट, नंदन बिष्ट, एनबी बुधानी, चंदन सिंह बगड़वाल, गोविंद बिष्ट, ललित प्रकाश भट्ट, भगीरथ पांडे, दान सिंह तिलारा, रमेश रावत, शंकर चिलवाल, भीम सिंह फर्त्याल ने विचार रखे।
विज्ञापन


इधर स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा तिराहे स्थित राम सिंह धौनी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने कहा कि स्व. धौनी ने कई बार भूमिगत रहकर भी क्षेत्र के लोगों में आजादी की अलख जगाई। ट्रस्ट के सचिव और स्व. धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी ने कहा कि राम सिंह धौनी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। बीए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर उन्हें सालम का पहला स्नातक होने का गौरव प्राप्त है। प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम सिंह कुटौला ने स्व. धौनी के जीवन पर आधारित कविता प्रस्तुत की। उप जिलाधिकारी विवेक राय ने स्व. धौनी को महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर दीप सनवाल, जीसी जोशी, संप्रेक्षक बसंत बल्लभ तिवारी, बीबी गुरुरानी, अरविंद कुमार सिंह ने विचार रखे। इससे पूर्व पार्क में स्थित स्व. धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में नमित जोशी, हीरा सिंह फर्त्याल, हरीश सिंह, हरिता नेगी, नंदन सिंह, हीरा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed