{"_id":"689a341bb39fc5f56d0530de","slug":"road-safety-wall-increases-the-risk-of-accidents-almora-news-c-232-1-alm1002-132190-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क की सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क की सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसों का खतरा
Mon, 11 Aug 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड से लोअर माल रोड को जोड़ने वाली लिंक सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार हादसों को दावत दे रही है। दीवार से पत्थर निकलकर सड़क पर बिखरे हुए हैं। इसके अलावा पुलिस का नो पार्किंग का बोर्ड भी नाली में समा चुका है। दीवार में अब केवल पेयजल लाइनों का ही जाल ही नजर आ रहा है। दीवार के ठीक नीचे सड़क पर कई टैक्सियां खड़ी रहती है। ऐसे में दीवार ढ़हने से कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात लंबे समय से सुरक्षा दीवार को ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन