फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial staff raise their voices for their demands

Almora News: मांगों के लिए गरजे मिनिस्टीरियल कर्मी

Sat, 26 Sep 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ministerial staff raise their voices for their demands
अल्मोड़ा के चौघानपाटा ​स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन करते मिनिस्टीरियल कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा कि जल्द मांगों में सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो अक्तूबर में देहरादून में प्रदर्शन कर घेराव कार्यक्रम किया जाएगा। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
धरनास्थल पर उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार जोशी ने कहा कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो देहरादून में घेराव कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि सरकार को सभी मांगों का समाधान करना चाहिए, अधिकांश मांगों में वित्तीय भार भी नहीं है केवल शासनादेश जारी करने की आवश्यकता है और पुरानी पेंशन बहाली हर हाल में करनी चाहिए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्य व उत्तरदायित्व शासन से प्रख्यापित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, महेंद्र सिंह गुसाईं, पान सिंह मेर, टीका सिंह खोलिया, हिमांशु रावत, राजू लटवाल, दुर्गा सिंह नेगी, पाल सिंह मेहरा, मोहित पांडे, नवल पंत, खुशाल सिंह भौरियल, भीम सिंह लटवाल, वसीम, जगदीश चंद्र भट्ट, रमेश तिवारी, रोहित कुमार, गीतांजलि शर्मा, मनीष तिवारी, किशन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, ज्योति प्रकाश, हारून, शशि मोहन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed