फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student union elections kick off with the annual function at the SSJ campus.

Almora News: एसएसजे परिसर में वार्षिक समारोह के साथ छात्रसंघ चुनाव का आगाज

Sat, 26 Sep 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Student union elections kick off with the annual function at the SSJ campus.
वा​र्षिक समारोह में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते एसएसजे परिसर निदेशक। स्रोत- परिसर प्रबंधन
अल्माेड़ा। एसएसजे परिसर में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावियों के सम्मान के साथ ही छात्रसंघ चुनाव का भी शंखनाद हो गया है। समारोह में शिक्षा, खेल, एनसीसी और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना भी जारी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसजे परिसर के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि वार्षिक समारोह छात्र-छात्राओं की ओर से वर्षभर अर्जित उपलब्धियों का पिटारा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अल्मोड़ा की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ चुनाव में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश गैड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला, सचिव विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निखिल कपकोटी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद, कला संकाय प्रतिनिधि अभिषेक पांडे और दृश्यकला प्रतिनिधि गौरव पांडे ने संबोधित किया। वहां कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, प्रो. सुशील कुमार जोशी, डॉ. एचआर कौशल, डॉ. एके नवीन, गिरीश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संकाय टॉपर हुए सम्मानित
- परिसर में स्नातक स्तर पर विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीपिका बिष्ट, मनीष कोरंगा, तुषार सनवाल, प्रिया पवार, नमन गुप्ता, अंजलि बिष्ट, दीप्ति रावत और दिव्या धामी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेलकूद, एनसीसी और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed