फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers' anger erupts over the dilapidated state of the Bakhli-Kheeda and Taal road

Almora News: बाखली-खीड़ा और ताल रोड की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sat, 26 Sep 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupts over the dilapidated state of the Bakhli-Kheeda and Taal road
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाखली-खीड़ा और ताल रोड की बदहाल स्थिति को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भरने से आवाजाही और मुश्किल हो गई है। कई स्थानों पर सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और तहसीलदार मोहित देवपा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने गड्ढों का जल्द भरान कराने और 15 अक्तूबर से दोनों सड़कों पर डामरीकरण शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तय समय पर काम शुरू नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed