{"_id":"652d8349a3ff855baf002304","slug":"road-construction-in-district-almora-news-c-231-1-shld1005-2068-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 2.81 करोड़ से होगा घुरड़िया बैंड तक सड़क का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 2.81 करोड़ से होगा घुरड़िया बैंड तक सड़क का मिलान
Tue, 17 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर के खड़लेख-भनार मार्ग से धरमघर-माजखेत सड़क के घुरड़िया बैंड को मिलाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 2,81,50,000 रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक सुरेश गढ़िया ने शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए विधायक गढ़िया ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग रही है। क्षेत्र के गांव-गांव तक सड़कों को जोड़ने का काम चल रहा है। इस सड़क को भी प्राथमिकता में रखा गया था। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिचला दानपुर की दोनों प्रमुख सडकें एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी और जनता को काफी लाभ होगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों से निर्माण में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, हरीश कोरंगा, गोविंद कोरंगा, कुंजर कोरंगा, मोहन कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद