{"_id":"6aa589d8e15ec5bb06099332","slug":"continuously-falling-debris-has-made-travel-dangerous-slowing-down-the-progress-of-three-districts-almora-news-c-232-1-shld1002-148558-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लगातार गिर रहे मलबे से सफर हुआ जानलेवा, थम रही तीन जिलों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लगातार गिर रहे मलबे से सफर हुआ जानलेवा, थम रही तीन जिलों की रफ्तार
Sat, 12 Sep 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्वारब बाईपास में आए मलबे को हटाती जेसीबी।
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफलाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे और क्वारब बाईपास पर लगातार पहाड़ी से गिर रहा मलबा यात्रियों के लिए काल बन रहा है। दिनभर मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर हुई जिससे हाईवे पर समय-समय पर जाम लगा। पहाड़ से मैदान की ओर जाने वाले तीन जिलों के यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
पहाड़ के तीन जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के यात्रियों की यातायात समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को बाईपास पर कई स्थानों पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरे। स्थिति यह रही कि जेसीबी मशीन के मलबा हटाते ही पहाड़ी से दोबारा बोल्डर गिरने लग रहे थे जिससे रास्ता बार-बार बंद होता रहा। वहीं पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिरा। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को रुक-रुक कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया जिसके चलते हाईवे पर कई बार जाम लगा। लगातार दरकती पहाड़ी के नीचे से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों के सिर पर हर वक्त दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन तैनात की गई है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दिया जाएगा।