फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increased leopard activity creates panic in over 25 villages in Slalde

Almora News: स्लाल्दे में 25 से अधिक गांवों में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से दहशत

Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Increased leopard activity creates panic in over 25 villages in Slalde
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के 25 से अधिक गांवों में तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में खौफ बढ़ गया है। हालात यह है कि कैहड़गांव, तामाढौन, वल्मरा, जसपुर, पैठाना, तिमली, खटलगांव और चचरोटी में तेंदुआ दिन के समय गांवों के मुख्य रास्तों और घरों के आसपास दिखाई दे रहा है। तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता से अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहे हैं। वहीं शाम होते ही लोग घरों के भीतर कैद होने को मजबूर हैं। तेंदुए के खौफ से निजात पाने के लिए अब ग्रामीण भी वन विभाग की टीम के साथ गश्त कर रहे हैं। जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने कहा कि आबादी के पास लंबे समय से उगी झाड़ियां वन्यजीवों के लिए छिपने का सुरक्षित ठिकाना बन रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से गांवों और घरों के आसपास झाड़ियों की कटाई करने की अपील की है। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं और वन विभाग का टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed