{"_id":"614a26de8ebc3e21370769b9","slug":"refiling-of-lpg-in-bageshwar-almora-news-hld43878183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस वाहन में अवैध तरीके से सिलिंडरों की रिफिलिंग करता चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस वाहन में अवैध तरीके से सिलिंडरों की रिफिलिंग करता चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पहाड़ की ओर आ रहे गैस वाहन में कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे गैस सिलिंडर के कैंटर को अल्मोड़ा में रोकर अवैध तरीके से सिलिंडर रीफिलिंग करते चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया है। चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 285/336 और 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक से कुल 239 गैस सिलिंडर और रीफिलर बरामद किया गया। चालक का एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस खोज कर रही है।
पुलिस के अनुसार बीते सोमवार की रात एसआई श्याम सिंह बोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम मालरोड में गश्त पर थी। अल्मोड़ा डाकघर के समीप खड़ा गैस आपूर्ति कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 3106 पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने गैस सिलिंडर से लदे वाहन की तलाशी ली। वाहन का चालक दुगालखोला अल्मोड़ा निवासी शंकर सिंह दफौटी (52) पुत्र गंगा सिंह दफौटी भरे हुए सिलिंडरों में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकाल अन्य खाली सिलिंडरों में रीफिलिंग कर सिलिंडर भर रहा था। पुलिस ने चालक को मौके पर ही दबोच लिया। कैंटर से खाली और भरे कुल 239 सिलिंडर और एक रीफिलर बरामद हुआ है, जबकि चालक का एक अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस ने चालक के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में 285/336 और 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि गैस वाहन हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा था। चालक के फरार साथी की खोज की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल धनी राम, होम गार्ड सूरज उनियाल भी रहे।