फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rahul and Divya were champions

Almora News: राहुल और दिव्या रहे चैंपियन

Wed, 20 Mar 2024 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 20 Mar 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Divya were champions
महाविद्यालय दन्या में दौड़ के लिए तैयार विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय दन्यां में आयोजित दो दिनी वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग में राहुल कुमार और बालिका वर्ग में दिव्या पांडे ओवर ऑल चैंपियन रहे।


बुधवार को बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राहुल कुमार, बालिका वर्ग में दिव्या पांडे, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राहुल कुमार, बालिका वर्ग में भावना जोशी, बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विजय जोशी, बालिका वर्ग में ललिता जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में आनंद सिंह, बालिका वर्ग में भावना भैसोड़ा प्रथम रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में आनंद सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में राहुल कुमार, बालिका वर्ग में बबीता जोशी, बालक वर्ग की रस्सी कूद प्रतियोगिता में गोकुल जोशी, बालिका वर्ग में गरिमा नाथ प्रथम रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में आनंद सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरीश दरम्याल, विशिष्ट अतिथि गोविंद जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। यहां प्राचार्य डॉ. देवराज मिश्रा, डॉ. मंजू कांडपाल, डॉ. दिनेश पांडे, डॉ. ललित जोशी, डॉ. साधना त्रिपाठी, डॉ. पवन भट्ट, डॉ. रमेश चंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed