फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Quaranteen in Almora

सुविधाओं का अभाव, गांवों में कैसे होंगे क्वॉरंटाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Quaranteen in Almora
भैंसियाछाना ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में मौजूद प्रधान। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान संगठन भैंसियाछाना की ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे लोगों को क्वारंटाइन करने के निर्देश प्रधानों को दिए जा रहे हैं, लेकिन गांवों में ऐसे लोगों के रहने, खाने और स्वास्थ्य परीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

प्रधानों का कहना है कि पूर्व में लौटे लोगों को गांवों के स्कूलों में क्वारंटीन में रखा गया था लेकिन अब स्कूलों को खाली कर इन लोगों को पंचायत घरों में शिफ्ट करने के आदेश हुए हैं। गांवों में पंचायत घरों में मात्र एक कक्ष है। उनमें इन्हें कैसे क्वारंटाइन किया जाएगा। पंचायत घर में बिस्तर, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन बाहरी प्रदेशों से आ रहे लोगों को होम क्वारंटाइन में भेज रहा है, लेकिन प्रवासियों के गांवों में प्रवेश का अन्य ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन अपना पल्ला झाड़ रहा है। प्रधानों को लिखित रूप में कोई निर्देश भी नहीं दिए गए हैं। मात्र व्हाट्सएप से मैसेज भेजकर खानापूरी की जा रही है। प्रधानों ने लिखित निर्देश जारी करने के साथ ही ऐसे लोगों के क्वारंटाइन के इंतजाम प्रशासन से करवाने की मांग की। प्रधानों ने बीडीओ कृपाल सिंह भोज को ज्ञापन भी सौंपा। डीएम को सोमवार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधान कलौन चंदन सिंह मेहरा, दीवान सिंह मेहता (कांचुला), हेमा देवी (खांकरी), महेश सिंह बोरा (बबुरियानायल), बलवंत टम्टा (सल्ला), वीरेंद्र सिंह (पूनाकोट), सुनीता देवी (उटिया), प्रेमा देवी (दियारी) आदि प्रधानों के अलावा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सिंह, नंदन लाल, गिरीश चंद्र जोशी, आरएसआई पंकज कुमार, राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed