फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public interest litigation filed in the High Court in the matter of Chaukhutia Operation Health Movement

Almora News: चौखुटिया ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

Thu, 16 Oct 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Public interest litigation filed in the High Court in the matter of Chaukhutia Operation Health Movement
अल्मोड़ा। चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करने की मांग के लिए चल रहा आंदोलन हाईकोर्ट में पहुंच गया है। इस मामले में जनहित याचिका दायर हो गई है। कोर्ट शुक्रवार या दीपावली बाद इस मामले में सुनवाई कर सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता कुसमलता बौड़ाई ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा गया कि चौखुटिया क्षेत्र लोग क्षेत्र के लोग बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण अकाल मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। यहां सिर्फ डेंटल सहायक ही कार्यरत हैँ। सीएचसी के मानकों के अनुसार यहां यहां 291 उपकरण होने चाहिए, लेकिन यहां 20 ही उपकरण हैं। मरीजों को हल्के से पेट दर्द और बुखार के उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। कुछ उपकरण आंदोलन की उग्रता के के कारण बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवा की उंगली कट गई थी जिसको परिजन उपचार के लिए लाए थे, लेकिन चौखुटिया सीएचसी में टीटनेश का इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं हो पाया था। इससे साफ पता चलता है कि लोगों को किस स्तर की सुविधा सीएचसी चौखुटिया में मिल रही होंगी। अस्पताल में 95 ग्राम पंचायतों की 46 हजार से अधिक की आबादी निर्भर है इसके बाद सरकार को लोगों का दर्द नहीं दिख रहा है। उन्हें लोगों का दर्द का महसूस नहीं होता है इसलिए उन्होंने जनहित याचिका दायर कराई। जनहित याचिका दायर करने में उनके साथ कार्तिक उपाध्याया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed