फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increase in normal deliveries at the district hospital; decline in Caesarean cases.

Almora News: जिला अस्पताल में बढ़े सामान्य प्रसव, सीजर के मामलों में आई कमी

Thu, 01 Oct 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Increase in normal deliveries at the district hospital; decline in Caesarean cases.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं में सामान्य प्रसव का आंकड़ा बढ़ा है। सितंबर माह में जिला अस्पताल में कुल 183 महिलाओं की डिलीवरी हुई। इनमें 145 महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया गया, जबकि 38 महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन के माध्यम से हुई। अस्पताल में सामान्य प्रसव की संख्या अधिक होने से सीजर प्रसव के मामलों में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर तक हुई कुल डिलीवरी में करीब 90 फीसदी प्रसव सामान्य तरीके से हुए। वहीं करीब 10 फीसदी महिलाओं को ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराना पड़ा। अस्पताल में सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गर्भवतियों की नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और समय पर चिकित्सकीय निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। महिला स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य प्रसव को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच से कई जटिलताओं की समय रहते पहचान हो जाती है। चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराने से मां और नवजात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। बताया कि जरूरत पड़ने पर ही सावधानी से ऑपरेशन किया जाता है। अब महिलाओं में अब सर्जन के बाद होने वाली दिक्क्तों के प्रति भी डर कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन गर्भवतियों में प्रसव के दौरान जटिलता होती है, उनमें ऑपरेशन से प्रसव कराया जाता है। महिलाओं को प्रसव से पहले सावधानी बरतने की पूरी जानकारी दी जाती है। इसके कारण भी सामान्य प्रसव की संख्या सीजर प्रसव की तुलना में काफी अधिक रही है।
डॉ. रीमा उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed