फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Meat Shops

मांस की दुकानें खुलने पर द्वाराहाट में फिर हंगामा, व्यापारी सड़कों पर उतरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest over Meat Shops
द्वाराहाट में बवाल को रोकने का प्रयास करता पुलिस बल। - फोटो : ALMORA
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र में मांस की बंद दुकानें फिर खोल दिए जाने से बुधवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। व्यापारी मांस विक्रेताओं के खिलाफ लामबंद हो गए। व्यापारियों ने यहां चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। अभद्र भाषा का प्रयोग करने और आत्मदाह की चेतावनी देने वाले दो मांस विक्रेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। व्यापारी किसी भी कीमत पर मांस की दुकानों को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मांस विक्रेताओं ने अपने पूरे परिवार को साथ लेकर दुकानें खोल दीं थीं। नगर के अन्य व्यापारियों को इसकी भनक लगी तो वहां हंगामा हो गया। इसके बाद सभी व्यापारी त्रिमूर्ति चौक पहुंचे और पहाड़ी एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का पारा तब और चढ़ गया जब एक मांस विक्रेता अभद्र और अशिष्ट भाषा का प्रयोग करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अभद्र व्यवहार करने वाले दो मांस विक्रेताओं को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। इधर, व्यापारियों ने कहा कि मांस की दुकानें बाजार में खुलने पर व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। किसी भी कीमत पर मांस की दुकानें बाजार में नहीं खुलने दीं जाएंगी। पुलिस को अंदेशा था कि बुधवार को धरना हो सकता है, इसलिए पुलिस ने पहले से ही चौखुटिया आदि क्षेत्रों से पुलिस बल मंगा लिया था।
विज्ञापन

विधायक बिष्ट बोले, अराजकता बर्दाश्त नहीं
द्वाराहाट। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक मदन बिष्ट ने व्यापारियों से मुलाकात की और उनको समर्थन दिया। कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी इस तरह के कार्यों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बिष्ट ने मांस विक्रेताओं से भी दो टूक कहा कि सौहार्द बनाकर कार्य करें और अराजकता न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
द्वाराहाट। एक माह पूर्व मांस विक्रेताओं की ओर से एक ग्राहक के साथ मारपीट करने के बाद नगर के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मांस विक्रेताओं की दुकानों को नगर से हटाने की मांग की थी। प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों ने मांस की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया था। इसके बाद नगर पंचायत ने मांस विक्रेताओं के लिए प्रशासन की मौजूदगी में चौखुटिया रोड पर स्थान चिह्नित कर लिया। नई दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई लेकिन बुधवार को मांस विक्रेताओं की ओर से दुकानों को खोलने पर व्यापारी भड़क गए। हालांकि दुकान में मांस नहीं काटा गया था लेकिन मीट व्यापारियों के अभद्र व्यवहार से स्थानीय व्यापारी उनके खिलाफ आक्रोशित हो गए।
मौके पर ये रहे मौजूद
द्वाराहाट। मांस की दुकानें खोलने को लेकर हुए हंगामे के दौरान मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, मनोज भट्ट, कमल साह, अर्जुन खंपा, दीपक चौधरी, राकेश मठपाल, गणेश जोशी, भगवान चौधरी, मुकेश उपाध्याय और भुवन चंद्र जोशी।

मांस विक्रेता आकाश वाल्मीकि और महेश कुमार ने बुधवार को दुकानें खोलीं थीं। इसे लेकर व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया। तहसीलदार और नगर पंचायत ईओ को दोनों मांस बेचने का लाइसेंस नहीं दिख पाए और आत्मदाह की चेतावनी देने लगे। शांति भंग की आशंका को देखते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया है।
- राजेंद्र बिष्ट, थानाध्यक्ष, द्वाराहाट

द्वाराहाट में प्रदर्शन करते व्यापारी।

द्वाराहाट में प्रदर्शन करते व्यापारी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed