फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest in EIda continues

बुजुर्ग आंदोलनकारियों की सुध तो ले लो साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
protest in EIda continues
ईड़ा में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में आमरण अनशन 28वें दिन से जारी है। आमरण अनशनकारी 72 वर्षीय केशर सिंह और जीवन सिंह रावत आमरण अनशन में डटे हैं। केशर सिंह को आमरण अनशन पर बैठे 13 दिन हो गए हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। वहीं जीवन सिंह रावत को भी अनशन पर छह दिन हो गए हैं। अभी तक समस्या का स्थायी निदान नहीं होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

पानी सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में 65 वर्षीय नंदी देवी, 70 वर्षीय भागुली देवी, 80 वर्षीय खीमा देवी, 60 वर्षीय देवकी देवी, 57 वर्षीय खष्टी देवी, 65 वर्षीय जयंती देवी, भगवती देवी आदि उपवास पर बैठी हैं। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। प्रशासन और विभाग के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं। इन हालातों में कैसे विकास होगा। कहा कि यदि शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। समर्थन के लिए यहां ग्राम प्रधान ईड़ा मनोज रावत, हेमंत बिष्ट, देव सिंह, गोविंद सिंह अधिकारी, कमल बिष्ट, जसवंत बिष्ट, प्रताप सिंह, विपिन चंद आर्या, कुंदन बिष्ट, मोहन बिष्ट, कमल बिष्ट, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बच्चे सिंह, पुष्कर बिष्ट, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, भुपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेरी राम सहित तमाम ग्रामीण पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed