{"_id":"64c2b1c5eb218ca4f60e5816","slug":"protest-for-admission-in-almora-campus-almora-news-c-232-1-alm1001-1110-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समर्थ पोर्टल की गड़बड़ी सुधारने में विवि प्रशासन असमर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समर्थ पोर्टल की गड़बड़ी सुधारने में विवि प्रशासन असमर्थ
Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 27 एएलएम 9 पी-एसएसजे परिसर में पोर्टल में गड़बड़ी को दूर करने की मांग पर विश्वविद्यालय प्
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद भी समर्थ पोर्टल में गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी है। इसके विरोध में एसएसजे परिसर के कई छात्र संगठनों समेत आम विद्यार्थियों का आक्रोश है। विद्यार्थियों ने परिसर में नारेबाजी कर विवि प्रबंधन का पुतला जलाया। कुलपति और कुलसचिव का घेराव किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल में गड़बड़ी के कारण न तो फीस जमा हो रही है और न ही प्रवेश के लिए पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं। समस्या सुलझाने में विवि प्रबंधन विफल रहा है। इसे नहीं सहा जाएगा।
टाइगर ग्रुप के आशीष जोशी के नेतृत्व में कई विद्यार्थी एसएसजे परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समर्थ पोर्टल में आई गड़बड़ी को दूर नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि विवि प्रबंधन लंबे समय बाद भी अंकतालिका में गड़बड़ी को दूर नहीं कर सका है जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
हेल्पडेस्क भी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहा है जिसकी मार विद्यार्थी सह रहे हैं। इसके बाद छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने कुलपति और कुलसचिव का घेराव कर समस्या सुलझाने की मांग की। कहा कि अगर विद्यार्थियों को जल्द राहत नहीं मिली तो परिसर में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, राहुल साह, विशाल उप्रेती, विपिन कोरंगा, राजकमल जोशी, नीरज सिंह, भुप्पी कोरंगा, दीक्षा सुयाल आदि रहे।
विज्ञापन
छात्र संगठनों के बीच हुई नोकझोंक
अल्मोड़ा। समर्थ पोर्टल में आई गड़बड़ी को दूर करने की मांग पर पहले एक छात्र संगठन हेल्प डेस्क पर पहुंचा। इसी बीच दूसरे संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एक संगठन के अन्य संगठन पर हेल्प डेस्क कर्मियों का पक्ष लेने की बात कही। इस पर दूसरे संगठन ने आपत्ति जताई और दोनों संगठनों के छात्रों के बीच तीखी-नोकझोंक हो गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और सभी संगठन कुलपति का घेराव करने पहुंचे।