फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations begin for BJP state president's visit

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां की शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for BJP state president's visit
अल्मोड़ा। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के छह जनवरी से जिले के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट ने धार की तूनी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश महामंत्री भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष 70 विधानसभाओं का दौरा करेंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य स्थापित कर संगठन को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का मुंह तोड़ जवाब पार्टी देगी। सोशल मीडिया प्रबंधन को भी और अधिक मजबूत किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी विधानसभाओं के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में सल्ट को छोड़कर शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल और प्रेम शर्मा ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed