{"_id":"5ca4f27bbdec22146d707f47","slug":"pm-to-resume-modi-trivandrum","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को फिर बनाएं पीएम: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को फिर बनाएं पीएम: त्रिवेंद्र
Wed, 03 Apr 2019 11:20 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
दन्या में सीएम का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता का आह्वान किया है कि नए भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाएं। प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि देश का विकास करने में भाजपा ही सक्षम है। कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। मुख्यमंत्री रामलीला मैदान दन्यां में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा 124 (ए) को हटाने का जिक्र करने वाली कांग्रेस को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस का घोषणा पत्र दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से आरंभ होगा। सरकार ने नेशनल लॉ कॉलेज देहरादून में स्थापित किया है। सीपैट संस्थान के माध्यम से सौ फीसदी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में सेना स्मारक बनाया जाएगा। शून्य फीसदी ब्याज पर बेरोजगारों को ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि कांग्रेस ने जल, नभ के अलावा थल में भी घोटाला किया। कांग्रेस द्वारा जमीन के भीतर किया गया कोल घोटाला इसका उदाहरण है। सीएम दन्यां दो घंटे विलंब से करीब 2:40 बजे पहुंचे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल और संचालन मनोज पंत, प्रताप गैड़ा ने किया। सभा में लोकसभा प्रभारी केएमवीएन के उपाध्यक्ष केदार जोशी, सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, प्रकाश भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, मनोज पाठक, ऋषि कंडवला, रूप सिंह बिष्ट, पूनम पालीवाल, नर्मदा तिवारी, देवकी बिष्ट, प्रताप गैड़ा, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन