{"_id":"6a91d3cedaa9fdaccf03d933","slug":"villagers-of-majkhali-grappling-with-electricity-and-water-issues-almora-news-c-232-1-alm1019-147926-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे मजखाली के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे मजखाली के ग्रामीण
Sat, 29 Aug 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली क्षेत्र में लंबे समय से बिजली और पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत टंकी बनने के बावजूद पंपिंग और संचालन व्यवस्था ठीक नहीं होने से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, जंगल क्षेत्र से गुजर रही बिजली लाइन के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। ग्रामीणों ने मजखाली को रानीखेत फीडर से हटाकर नैणी फीडर से जोड़ने की मांग की है।
एनएस अधिकारी, केशव राम, महेंद्र सिंह, योगेश सिंह, चंदन राम, नंदन प्रसाद, गणेश अधिकारी, गौरव अधिकारी, बालम राम, राम सिंह, कैलाश सिंह, मोहन सिंह, श्याम सिंह, निर्मल पांडेय, शिवराज सिंह आदि ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मजखाली को सीधे नैनी फीडर से जोड़ना संभव नहीं है। इसके लिए नया बिजलीघर बनाना होगा। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आयुष चौहान, एसडीओ विद्युत विभाग रानीखेत