फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drop in sugar prices brings some relief to consumers.

Almora News: चीनी के दामों में आई गिरावट, उपभोक्ताओं को मिली कुछ राहत

Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drop in sugar prices brings some relief to consumers.
अल्मोड़ा। चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को अब कुछ राहत मिली है। बाजारों में चीनी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी चीनी अब घटकर लगभग 55 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव में उपलब्ध हो रही है। कीमतों में कमी आने से आम लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि वह दामों को और कम करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

बीते दिनों चीनी के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट पर इसका असर पड़ रहा था। त्योहारी और घरेलू जरूरतों के लिए चीनी की अधिक खपत होने के कारण बढ़ी कीमतों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी थी। अब कीमतों में आई कमी से लोगों को कुछ राहत मिली है। स्थानीय बाजारों में वर्तमान में चीनी करीब 55 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में गिरावट के बावजूद चीनी अभी भी महंगी है। लोगों ने चीनी के दामों में और कमी लाई जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिल सके।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार बाजार में कीमतों में बदलाव का असर आगे भी देखने को मिल सकता है। किराना विक्रेता अनिल कुमार ने बताया की चीनी के भाव कम होने से उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है। वहीं विक्रेता मोहन साह ने बताया कि चीनी में अचानक वृद्धि होने से कीमतें बढ़ गई थी लेकिन अब कीमतों में कुछ कमी आई है। आने वाले दिनों में कीमतें और नीचे आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed