{"_id":"5f6897308ebc3e1628504b92","slug":"performance-of-class-iv-employees-continues-almora-news-hld397686525","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। सोमवार को पदोन्नति की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बांहों में काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मियों ने अस्पताल में नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इन दिनों सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोमवार को कर्मचारियों ने कहा कि उनका तीसरे चरण का प्रदर्शन जारी है लेकिन मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है। न ही उन्हें अब तक कोई आश्वासन मिल पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम लगातार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। कहा कि सरकार को शीघ्र ही उनकी मांग पूरी करनी होगी। मांग पूरी नहीं होने पर वह अगले चरण में अब आंदोलन तेज करते हुए अन्न त्याग कर कार्य करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूरन सतवाल, मंत्री टीएस फर्त्याल, कैलाश पांडे, राजेश वाल्मीकि, भूपाल सिंह, महेश बिष्ट, सुंदर सिंह जीना आदि मौजूद थे।