फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Part of the road collapsed in Quarab area almora

क्वारब क्षेत्र में सड़क का हिस्सा ढहा: आवाजाही बनी खतरनाक, दरकती पहाड़ी की समस्या का नहीं हुआ समाधान

Thu, 29 May 2025 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 01:28 PM IST
सार

क्वारब में दरक रही पहाड़ी का लंबे समय बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। अब बीते मंगलवार की शाम सड़क का निचला हिस्सा ढह गया। सड़क धंसने से यात्रियों के लिए आवाजाही के दौरान खतरा और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Part of the road collapsed in Quarab area almora
अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में सड़क का गिरता हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में दरक रही पहाड़ी का लंबे समय बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। अब बीते मंगलवार की शाम सड़क का निचला हिस्सा ढह गया। सड़क धंसने से यात्रियों के लिए आवाजाही के दौरान खतरा और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन


क्वारब में पहाड़ी से बोल्डरों और मलबे के चलते यात्रियों जान जोखिम में डाल कर सफर करने के लिए मजबूर हैं। हालात ये हैं कि सड़क इतनी संकरी हो चुकी है कि दो वाहन एक साथ पार नहीं हो पा रहे हैं। अब मंगलवार की शाम क्वारब में सड़क का एक हिस्सा अचानक दरक गया। उस दौरान सड़क से एक बाइक सवार गुजर रहा था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों में डर है। घटना के समय स्थानीय लोगों ने आवाज लगाकर अन्य वाहनों को आगे बढ़ने से रोका। लोगों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क पर ऊपर से दरकती पहाड़ी और अब सड़क धंसने से यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


घटना के दौरान सड़क से गुजरा बाइक सवार, वीडियो सोशल मीडिया में छाया
घटना के दौरान सड़क से एक बाइक सवार गुजर रहा था। इस घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा। इससे यात्रियों में दहशत और भी बढ़ गई है। सड़क के नीचे पहाड़ी के कटान का कार्य चल रहा था। इसके चलते मंगलवार को सड़क पर जमा मलबा सड़क से गिरा। फिलहाल सड़क को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सड़क पर यातायात सुचारु है। लोगों से अपील है कि रात के समय बहुत जरूरी हो तभी सड़क पर यात्रा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed