फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: कार-पिकअप में हुई टक्कर, जाम लगा तो फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-कोसी हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई और दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। जाम खोलने के लिए एंबुलेंस का सायरन बजता रहा और मरीज हवालबाग में उसका इंतजार करता रहा। आधे घंटे बाद जाम खुला और एंबुलेंस मरीज को लेने रवाना हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब आरटीओ कार्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही कार और पिकअप में टक्कर हो गई। दोनों चालकों ने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर विवाद शुरू कर दिया। ऐसे में जाम लग गया और वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और जाम में मरीज को लेने हवालबाग जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही जबकि मरीज और परिजन उसका इंतजार करते रहे। 30 मिनट बाद किसी तरह दोनों चालकों के बीच समझौता हुआ और वाहनों के हटने पर जाम खुला। तब एंबुलेंस और अन्य वाहन गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि न तो परिवहन विभाग को मामले की भनक लगी और न ही पुलिस को। यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया ने कहा कि वाहनों की टक्कर और जाम लगने की जानकारी नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed