फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Palangwadi School's Shiksha Mitra's graduation certificate found fake

पालंगवाड़ी स्कूल की शिक्षा मित्र के स्नातक के प्रमाण पत्र पाए गए फर्जी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Palangwadi School's Shiksha Mitra's graduation certificate found fake
अल्मोड़ा। जिले के चौखुटिया विकासखंड के राजकीय प्राथमिक स्कूल पालंगवाड़ी में तैनात शिक्षा मित्र के स्नातक उत्तीर्ण के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) एचबी चंद ने संबंधित शिक्षा मित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और स्नातक परीक्षा के अंकपत्र और प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ दो सिंतबर को कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में कहा है कि यदि वह पक्ष प्रस्तुत नहीं करती हैं तो मान लिया जाएगा कि उसको इस प्रकरण में कुछ नहीं कहना और उसके विरुद्ध अनुशासनात्क कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक स्कूल पालंगवाड़ी में हेमवंती वर्ष 2002 से शिक्षा मित्र पद पर तैनात है। हेमवंती ने द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी नागालैंड से वर्ष 2014 में स्नातक उत्तीर्ण के अंकपत्र और प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग में लगाए थे। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देश पर प्रदेश का शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्रों की जांच करवा रहा है। हेमवंती के भी स्नातक उत्तीर्ण के अंकपत्र और प्रमाण पत्र विभाग ने जांच के लिए द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी नागालैंड जांच के लिए पूर्व में भेजे थे। यूनिवर्सिटी के कुल सचिव (परीक्षा) ने जांच के बाद शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में कहा है कि हेमवंती की नामांकन संख्या और प्रमाण पत्र विवि के अभिलेखों से मेल नहीं खा रहे हैं और उसके प्रमाण पत्र फर्जी हैं।
विज्ञापन

जिसके बाद डीडीओ (बेसिक) ने संबंधित शिक्षा मित्र को कारण बचाओ नोटिस जारी कर दो सितंबर को स्नातक परीक्षा के अंकपत्र और प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा है कि पक्ष नहीं रखने पर मान लिया जाएगा कि उसे इस मामले में कुछ नहीं कहना है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कारऱ वाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने का तीसरा मामला
अल्मोड़ा। जिले में शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों से नियुक्ति पाने का यह तीसरा मामला हाल के समय प्रकाश में आया है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर कराई जा रहे प्रमाणपत्रों के सत्यापन में इससे पूर्व ताड़ीखेत विकासखंड की एक शिक्षा मित्र और हवालबाग विकासखंड के एक प्रधानाध्यापक के भी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed