फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Outsiders were beating students and teacher was making video in almora

Exclusive: बाहरी लोग छात्रों को पीट रहे थे...शिक्षक बना रहा था वीडियो, जांच समिति ने विद्यालय से जुटाए साक्ष्य

Fri, 23 Aug 2024 02:31 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में कक्षा 11 और 12 के छात्रों के बीच जब मारपीट हुई तो एक पक्ष के समर्थन में बाहर के कुछ लोग भी लाठी डंडे लेकर स्कूल में घुस आए। इस दौरान शिक्षक पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए पाया गया। 

विज्ञापन
Outsiders were beating students and teacher was making video in almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में बार-बार टूट रहा छात्रों का अनुशासन जिला प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। बुधवार को एक सीनियर छात्र की ओर से कक्षा 11 के छात्र को पीटे जाने का मामला बीईओ डॉ. रवि मेहता के हस्तक्षेप के बाद निपट गया। लेकिन पिछले महीने हुए ऐसे ही मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

प्रशासन की जांच समिति को जानकारी मिली है कि पिछले महीने हुए घटनाक्रम में कक्षा 11 और 12 के छात्रों के बीच जब मारपीट हुई तो एक पक्ष के समर्थन में बाहर के कुछ लोग भी लाठी डंडे लेकर स्कूल में घुस आए और बच्चों और शिक्षकों को पीटने लगे। इस दौरान एक शिक्षक माहौल को संभालने के बजाय पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए भी पाया गया। जांच समिति ने चार शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ranikhet: नवोदय में मारपीट का आरोपी छात्र पूरे सत्र के लिए निलंबित, सीनियर पर बेल्ट से पिटाई करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच समिति ने विस्तृत जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट बनाकर डीईओ और डीएम समेत शासन को भी भेज दी है। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। इधर, बीईओ डाॅ. रवि मेहता ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध भूमिका में पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति उच्च अधिकारियों से की गई है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुक्रम में कार्रवाई की जाएगी। 
 

डीएम ने भी दिए जांच के आदेश
विद्यालय में छात्रों के बीच बार-बार हो रही मारपीट और रैगिंग जैसे आरोप लगने पर डीएम विनीत तोमर ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीईओ को हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed