{"_id":"5f70cfdb8ebc3eefba4121ef","slug":"order-to-kill-leopard-who-killed-innocent-almora-news-hld3984601190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को निवाला बनाने वाले तेंदुए को मारने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को निवाला बनाने वाले तेंदुए को मारने के आदेश
विज्ञापन
मृत बालिका के पिता को सहायता राशि का चेक सौपते डीएफओ महातिम सिंह।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के बाड़ीकोट में सात वर्षीय बालिका को निवाला वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी हो गए हैं। इसके बाद इलाके में पांच शूटर तैनात किए गए हैं। वन विभाग की टीम ने पिछले नौ दिनों से तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए हैं। इधर, डीएफओ महातिम सिंह भी रविवार को बाड़ीकोट पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर शिकारियों से आदमखोर की सही पहचान करने के बाद शूट करने के आदेश दिए।
नौ दिन पूर्व तेंदुए ने बाड़ीकोट में सात वर्षीय दिव्या पुत्री गिरीश सिंह को मार डाला था। उसके बाद से वन विभाग की टीम लगातार बाड़ीकोट इलाके में गश्त कर रही है। वहां दो पिंजरे भी लगाए गए हैं लेकिन तेंदुआ आज तक कैद नहीं हो सका है। लोगों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ज्ञापन भेजे थे।
इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। उसे मारने के लिए पांच शूटर तैनात किए गए हैं। इनमें देहरादून के जहीर बख्शी, मुरादाबाद के मंसूर मजहर, बिजनौर के अली अदनान, अतीक अहमद और रोशन शामिल हैं। इसके साथ ही वन विभाग की टीम भी लगातार तेंदुए की खोज में जुटी है। भिकियासैंण पहुंचे डीएफओ महातिम सिंह ने भी वन विभाग के कर्मचारियों और शूटरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएफओ ने बालिका के पिता को मुआवजे की राशि सौंपी
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डीएफओ अल्मोड़ा महातिम सिंह यादव ने दिव्या के घर जाकर उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिव्या के पिता गिरीश सिंह को मुआवजे के तौर पर 90 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर गांधी नगर के सभासद नरेंद्र सिंह, एसडीओ भूपाल सिंह किरौला, रेंजर द्वाराहाट हरीश चंद्र टम्टा, रेंजर जौरासी एमआर आर्या, चंद्र शेखर त्रिपाठी, संजय सिंह आदि मौजूद थे।