{"_id":"5f69e25d8ebc3ee2fb0c64c3","slug":"opposed-to-the-proposed-police-station-in-majkhali-ranikhet-news-hld397799082","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजखाली में प्रस्तावित थाने का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजखाली में प्रस्तावित थाने का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली में प्रस्तावित थाना खोलने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मल्ली रियूनी (मजखाली) न्याय पंचायत के अंतर्गत 10 ग्राम सभाएं हैं, लेकिन थाना खोलने को लेकर कोई सूचना ग्राम सभाओं को नहीं दी गई है। कहा कि थाना खुलने से पूर्व ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में प्रस्ताव पास करने होंगे। विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।
थाने के विरोध में मजखाली में कई गांव के प्रधान और उनके प्रतिनिधि पहुंचे थे। कहा कि ग्राम सभाओं को थाना खोलने के लिए विश्वास में ही नहीं लिया गया। जब तक ग्रामसभाओं की खुली बैठक में प्रस्ताव पास नहीं किया जाता, तब तक थाना खोलने का कोई औचित्य नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी ने कहा कि ग्राम सभाओं की बैठक में जो प्रस्ताव पास होगा, उसे शासन को भेज दिया जाएगा।
बता दें कि थानाध्यक्ष रमेश बोहरा इसी सिलसिले में मजखाली गए थे। तभी लोगों को पता चला कि यहां थाना खोलने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित थाने के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही बाहरी राज्यों से यहां आकर जमीन खरीदने वाले लोगों की प्रापर्टी की जांच की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
यहां तल्ली रियूनी के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, विरेंद्र गोस्वामी, मल्ली रियूनी के प्रधान गोपाल गोस्वामी, दिवानी राम, कैप्टन भूपाल सिंह, सेवानिवृत्त तहसीलदार हिम्मत सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, ललित जोशी, अजुर्न सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र नाथ, कृपाल सिंह, भीम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।