फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   only 50percent ABHA ID in five years

Almora News: पांच साल बाद भी 50 फीसदी लोगों की ही बन सकी आभा आईडी

Mon, 15 Apr 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
only 50percent ABHA ID in five years
06 लाख लोगों की आईडी बनाने का है लक्ष्य, 2018 से अब तक तीन लाख लोगों की ही बन सकी है आईडी
विज्ञापन




अल्मोड़ा। आयुष्मान योजना के तहत जिले में आभा आईडी बनाने की रफ्तार बेहद धीमी है। वर्ष 2018 से अब तक सिर्फ 3.75 लाख लोगों की ही आभा आईडी बन सकी है। ऐसे में योजना के तहत उपचार करा रहे मरीज अपनी बीमारी से संबंधित जांच रिपोर्ट के साथ ही उपचार संबंधी दस्तावेजों की फाइल के साथ अस्पतालों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
जिले में आयुष्मान योजना के तहत बने स्वास्थ्य कार्ड के साथ संबंधित लोगों की आभा आईडी बननी है। योजना के तहत किसी भी अस्पताल में उपचार करा रहे मरीज की बीमारी और उपचार संबंधी पूरी जानकारी आभा आईडी के जरिए हर अस्पताल को आसानी से मिल सकती है। यहां तक कि जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन दर्ज होती है, इससे मरीज की केस हिस्ट्री जानने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट की जरूरत नहीं होती। इस योजना से जुड़े मरीजों को किसी भी अस्पताल में उपचार कराने के कोई भी दस्तावेज साथ नहीं ले जाने होंगे।
विज्ञापन




जिले में 6.22 लाख लोगों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य तय है। वर्ष 2018 में आईडी बननी शुरू हुई जो छह साल बाद भी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है। अब तक सिर्फ तीन लाख लोगों की ही स्वास्थ्य विभाग आभा आईडी बना सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार-प्रसार की कमी कारण



अल्मोड़ा। जागरूक लोग आभा आईडी बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन अधिकांश लोग इस योजना से अंजान हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानता है कि इस लाभकारी योजना का व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। हैरानी है कि सबकुछ जानते हुए भी इसकी पहल शुरू नहीं हो सकी है।





कोट- जानकारी के अभाव में लोग आभा आईडी नहीं बना रहे हैं। योजना का प्रचार-प्रसार कर इस काम में तेजी जाने का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed