फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Muavaja in Garur

सड़क निर्माण के सात साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
No Muavaja in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। कंधार-जवड़ास्टेट सड़क का प्रथम चरण कार्य पूरा होने के सात साल बाद भी ग्रामीणों को सड़क निर्माण में कटी जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मुआवजा न मिलने पर जवड़ास्टेट की सड़क पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कंधार-जवड़ास्टेट मोटर मार्ग का प्रथम चरण का कार्य सात साल पहले पूरा हो चुका है। जवड़ास्टेट के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पाल ने बताया कि एक बार पीएमजीएसवाई का अमीन सड़क की नापजोख करने गांव आया था। उसने प्रभावित किसानों की सूची बनाई थी। तब से ग्रामीण कई बार पीएमजीएसवाई के ईई से मुआवजा मांग चुके हैं लेकिन मिला कुछ नहीं। भूस्वामी गोपाल सिंह, गोपाल पाल, दरवान पिमोली, सुंदर मेहरा, मंगल पाल ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कहा कि जनवरी प्रथम सप्ताह तक मुआवजे का भुगतान न मिलने पर जनवरी दूसरे सप्ताह में जवड़ास्टेट मोटर मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed