फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   modle goshala to be built in Jageshwar: dm

जागेश्वर में जल्द एक मॉडल गौशाला बनेगी: भदौरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
modle goshala to be built in Jageshwar: dm
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने जागेश्वर में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागेश्वर में जल्द एक मॉडल गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि झांकरसैम मंदिर का संचालन जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अधीन किया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा झांकरसैम मंदिर के पुजारियों, स्थानीय जनता और जन प्रतिनिधियों की बैठक कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांकरसैम को मंदिर प्रबंधन समिति से जोड़ते हुए वहां पर अवस्थापना कार्यों सहित अन्य काम किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को वहां पर बिजली, पानी, मंदिर को जाने वाले मार्ग आदि को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जागेश्वर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जागेश्वर के सीवर लाइन निर्माण कार्य, धर्मशाला निर्माण के कार्य, मोक्षदाह हरित शवदाह प्रणाली को विकसित किए जाने और जटागंगा के उद्गम स्थल का सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार कुलदीप पांडे, प्रबंधक भगवान भट्ट, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल, पुजारी प्रतिनिधि भगवान चंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed